ऋषिकेश- भाजपा जन आशीर्वाद यात्रा का ऋषिकेश में हुआ भव्य स्वागत, देवतुल्य कार्यकर्ताओं का धन्यवाद- दिनेश सती

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – भारतीय जनता पार्टी की जन आशीर्वाद यात्रा का तीर्थ नगरी पहुंचने पर भाजपा ऋषिकेश मंडल की ओर से जोरदार स्वागत किया गया। नगर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर यात्रा का स्वागत करने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ा। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में यात्रा की अगुवाई को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।
मंगलवार को केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट का तीर्थ नगरी पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष दिनेश सती के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया। इस दौरान उनके साथ यात्रा में पहुंचे पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल यात्रा प्रभारी पुष्कर काला एवं सह प्रभारी कुसुम कंडवाल का भी स्वागत किया गया। मंडल अध्यक्ष दिनेश सती ने कहा कि इस यात्रा से निश्चित रूप से आने वाले 2022 के विधानसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं में एक नई शक्ति का संचार एवं जीत का मंत्र मिल गया। कार्यकर्ताओं के अंदर अपार उत्साह और जीतने का संकल्प दिखाई दिया।

दिनेश सती ने कहा इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए हमारे कार्यकर्ताओं ने बड़े उत्साह के साथ काम किया उन सबका में मंडल की ओर से स्वागत और अभिनंदन करता हूं। कार्यक्रम ऋषिकेश मंडल और वीर भद्र मंडल के तत्वाधान में किया गया वीरभद्र मंडल के सभी कार्यकर्ताओं ने इस स्वागत कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। संगठन के प्रत्येक मोर्चे और प्रकोष्ठ एवं हमारे पार्षद गणों ने पूरी टीम भावना के साथ मिलकर के इस जन आशीर्वाद यात्रा को सफल बनाने का काम किया।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के द्वारा जो विरोध प्रदर्शन किया गया यह एक ओछी राजनीति के अलावा और कुछ भी नहीं है। राजनीति में प्रत्येक दलों के नेता आते हैं रेलिया निकलती हैं लेकिन इस प्रकार की मानसिकता लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है कांग्रेस का चरित्र हमेशा से ऐसा ही रहा है। भारतीय जनता पार्टी कभी भी इस प्रकार की राजनीति नहीं करती है अभी ऋषिकेश में कांग्रेस का भी एक कार्यक्रम हुआ था जिसमें कांग्रेस के सभी नेता थे लेकिन भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र में अपने सभी प्रतिस्पर्धीयों को लोकतांत्रिक ढंग से सम्मान दिया है,
हम चाहते तो हम भी विरोध प्रदर्शन कर सकते थे लेकिन हम वैचारिक लड़ाई लड़ते हैं सिद्धांतों की राजनीति करते हैं। लोकतंत्र में लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा हो सके इसके करने लिए कार्य करते हैं ताकि लोकतंत्र में जनता का विश्वास बना रहे। कांग्रेस के इस प्रदर्शन का हम घोर निंदा करते हैं और भगवान से इनकी सद्बुधी के लिए प्रार्थना करते हैं।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News