ऋषिकेश- दस पेटी अंग्रेजी शराब के साथ एक शराब तस्कर गिरफ्तार, वाहन सीज

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – कोतवाली पुलिस ने कार में दस पेटी अंग्रेजी शराब मार्का रॉयल स्टैग की तस्करी करते हुए एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही शराब तस्करी में प्रयुक्त गाड़ी को सीज किया है।
मंगलवार को कोतवाली पुलिस ने एआरटीओ कार्यालय के पास से चेकिंग के दौरान एक वाहन यूके 07 एएम 9412 के चालक को रोककर चेक किया तो उसमें अवैध रूप से दस पेटी अंग्रेजी शराब मार्का रॉयल स्टैग की बरामद हुई। पूछताछ में अभियुक्त का नाम और पता प्रदीप भारद्वाज (30 वर्ष) पुत्र प्रेम भारद्वाज निवासी गढ़ी मयचक श्यामपुर ऋषिकेश के रूप में हुआ है जिसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए शराब तस्कर प्रदीप भारद्वाज के खिलाफ कोतवाली ऋषिकेश में आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर वाहन को मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत सीज किया गया है। जिसे न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस टीम में कॉन्स्टेबल सचिन राणा, अनित कुमार कोतवाली ऋषिकेश व सोनी एसओजी देहात शामिल थे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News