ऋषिकेश- नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह का ऋषिकेश पहुचने पर कांग्रेसियों ने किया स्वागत

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – उत्तराखंड विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह के ऋषिकेश आगमन पर महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा फूलमालओ से स्वागत किया गया। कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर ने बताया गया कि नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह द्वारा घनसाली में आयोजित स्वर्गीय त्रेप्पन सिंह नेगी की याद में अनुसूचित जनजाति विकास परिषद द्वारा विकलांगों को सामग्री वितरण कार्यक्रम मैं प्रतिभाग करना है। रास्ते मैं जगह-जगह पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत कार्यक्रम रखा गया है। महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा भी नेता प्रतिपक्ष के प्रथम आगमन पर फूल माला से स्वागत किया गया। इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष प्रितम सिंह ने कहा गया कि यह दौर कांग्रेस का दौर है आम जनता कांग्रेस की ओर देख रही है। भाजपा से उसका विश्वास हट चुका है 2022 में भारी बहुमत से कांग्रेस सरकार बनाने जा रही है। स्वागत कार्यक्रम में नगर कमेटी के अध्यक्ष महंत विनय सारस्वत, प्रदेश संगठन महामंत्री विजय सारस्वत, एआईसीसी सदस्य जयेंद्र रमोला, नेता प्रतिपक्ष पार्षद मनीष शर्मा, लल्लन राजभर, परमेश्वर राजभर, विजय पाल सिंह रावत, शैलेंद्र बिष्ट, त्रिलोकी नाथ तिवारी, नवीन चंद रमोला, यतेंद्र बिजल्वान, बलवीर सिंह रौतेला, राकेश सिंह मियां, देवेंद्र प्रजापति, सोनू पांडे, राजू गुप्ता, चंदन सिंह पवार, राहुल सैमुअल, अप्रैस पंचभैया आदि मौजूद थे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News