ऋषिकेश- उत्तराखंड मे आज कोरोना के 27 नये मरीज मिले,40 मरीज स्वस्थ हुए
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – उत्तराखंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 27 मामले सामने आए हैं, जबकि एक संक्रमित की मौत हुई है। प्रदेश में आज 40 मरीज ठीक हुए हैं। साथ ही एक्टिव केस की गो संख्या भी 401 रह गई है।
प्रदेश में अब तक 3 लाख 42 हजार 553 संक्रमित मरीज आ चुके हैं, जिसमें से 3 लाख 28 हजार 735 मरीज स्वस्थ हुए हैं। अब तक प्रदेश में कुल 7,370 लोगों की जान जा चुकी है।
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार अल्मोड़ा 00, बागेश्वर 07, चमोली 04, चम्पावत 00,
देहरादून 05, हरिद्वार 04, नैनीताल 00, पौड़ी 00,पिथौरागढ़ 03, रुद्रप्रयाग 02 टिहरी 00,
उधमसिंह नगर 02, उत्तरकाशी 00 मामले सामने आए हैं।
वहीं प्रदेश में आज ब्लैक फंगस (म्यूकोर माइकोसिस) का एक मामला सामने आया है और किसी मरीज की मौत नहीं हुई है। 03 मरीज स्वास्थ्य हुए हैं। अब तक ब्लैक फंगस के कुल 572 मामले सामने आ चुके हैं। 278 ठीक हो चुके हैं। जबकि 130 लोगों की मौत हो चुकी है।
