ऋषिकेश- उत्तराखंड मे आज कोरोना के 39 नये मरीज मिले, 41 मरीज स्वस्थ हुए

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – उत्तराखंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 39 मामले सामने आए हैं, जबकि किसी संक्रमित की मौत नहीं हुई है। प्रदेश में आज 41 मरीज ठीक हुए हैं। साथ ही एक्टिव केस की संख्या भी 444 रह गई है। प्रदेश में अब तक 3 लाख 42 हजार 462 संक्रमित मरीज आ चुके हैं, जिसमें से 3 लाख 28 हजार 610 मरीज स्वस्थ हुए हैं। अब तक प्रदेश में कुल 7,368 लोगों की जान जा चुकी है।
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार अल्मोड़ा 02, बागेश्वर 03, चमोली 02, चम्पावत 03,
देहरादून 13, हरिद्वार 05, नैनीताल 02, पौड़ी 01,पिथौरागढ़ 02, रुद्रप्रयाग 02, टिहरी 00,
उधमसिंह नगर 00, उत्तरकाशी 04 मामले आए हैं।
वहीं प्रदेश में आज ब्लैक फंगस (म्यूकोर माइकोसिस) के कोई मामले सामने नहीं आये हैं और 01 मरीज की मौत हुई है। 04 मरीज स्वास्थ्य हुए हैं। अब तक ब्लैक फंगस के कुल 570 मामले सामने आ चुके हैं। 271 ठीक हो चुके हैं। जबकि 130 लोगों की मौत हो चुकी है।

%d bloggers like this:
Breaking News