ऋषिकेश- टोक्यो ओलंपिक मे भारत के नीरज चोपड़ा ने जेवलीन थ्रो (भाला फेक) मे गोल्ड मेडल जीता
त्रिवेणी न्यूज़ 24
ऋषिकेश- टोक्यो ओलंपिक मे भारत के नीरज चोपड़ा ने जेवलीन थ्रो प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीत भारत का नाम ऊँचा किया आज ओलंपिक के जेवलीन थ्रो के फाइनल में उन्होंने जर्मनी के खिलाड़ी को काफी पीछे छोड़ते हुए गोल्ड मेडल पर अपना कब्जा कर लिया। उन्होंने भारत को इस ओलंपिक मे एक मात्र गोल्ड जितवाया। आज भारत को कुश्ती प्रतियोगिता में बजरंग पुनिया ने काजिस्तान के पहलवान को हराकर कांस्य पदक जीता। आज का दिन भारत के लिए बहुत ही भाग्यशाली रहा आज भारत ने इस ओलंपिक का अपना एक मात्र गोल्ड मेडल के साथ एक कांस्य पदक भी जीता। अब तक भारत ने इस प्रतियोगिता में 1 गोल्ड, 2 रजत , 4 कांस्य पदको के साथ टोटल 7 पदक जीत लिए है।

