ऋषिकेश- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की हॉकी में शानदार प्रदर्शन करने वाली वंदना कटारिया को 25 लाख रुपए प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारतीय महिला हॉकी टीम के शानदार प्रदर्शन पर उत्तराखंड की बेटी वंदना कटारिया को 25 लाख रुपए देने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि भारतीय महिला हॉकी टीम का योगदान बहुत महत्वपूर्ण रहा है। इस शानदार प्रदर्शन पर वंदना कटारिया को उत्तराखंड सरकार की ओर से 25 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

वंदना हरिद्वार जिले की रहने वाली है और उत्तराखंड की ओर से इकलौती खिलाड़ी ने ओलंपिक में भाग लिया है। मुख्यमंत्री ने ऐलान किया है कि उत्तराखंड में नई एवं आकर्षक खेल नीति लागू की जाएगी। इस नीति में विशेष रूप से हमारे युवाओं में अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतिभाओं का विकास करने के लिए उचित आर्थिक प्रोत्साहन का प्रावधान होगा। हमारा प्रयास होगा कि प्रदेश के कोने-कोने में बंदना जैसी प्रतिभाओं के दीप प्रज्वलित हों ।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News