ऋषिकेश- शहर मे अवैध रूप हो रही शराब की बिक्री पर रोक लगाने को गंगा सेवा रक्षा दल ने कोतवाल को दिया ज्ञापन
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – तीर्थ नगरी में अवैध रूप से शराब बिक्री पर प्रतिबंध लगाए जाने को गंगा सेवा रक्षा दल ने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को ज्ञापन सौंपा।
गुरुवार को गौ रक्षा दल के अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा के नेतृत्व में दल के सदस्यों ने कोतवाली में एकत्रित होकर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को ज्ञापन सौंपा। इसमें उन्होंने कहा गया कि तीर्थ नगरी में शराब की अवैध बिक्री धड़ल्ले से की जा रही है। इसके चलते ऋषिकेश में आने वाले यात्रियों के पर उसका प्रभाव पड़ रहा है। शराब तस्करों की मनमानी के कारण स्थानीय नागरिकों मैं भी रोष उत्पन्न हो रहा है। खुलेआम हो रही शराब की बिक्री से युवा भी इसके शिकार हो रहे हैं। गंगा सेवा रक्षा दल ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शीघ्र ही शराब की बिक्री पर रोक न लगाई गई तो गंगा सेवा रक्षा दल आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। ज्ञापन देने वालों में गंगा सेवा रक्षा दल के अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा, मंजू शर्मा, नीरज यादव, हरीश चौहान, दिनेश सिंह राणा, अंकुश प्रसाद, महेश सिंह चौहान आदि मौजूद थे।
