ऋषिकेश- नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला ने 9 दुकानों के किए चालान, 52 सौ रूपए का राजस्व वसूला

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला का तीसरे दिन भी सिंगल यूज प्लास्टिक की रोकथाम के लिए छापेमारी अभियान जारी रहा। पाॅलिथीन का प्रयोग करने पर कुल नौ दुकानों के चालान किए गए, जिनसे 52 सौ रूपए का राजस्व वसूला गया।
शनिवार को कर निरीक्षक अनुराधा गोयल और सफाई निरीक्षक भूपेंद्र पंवार के नेतृत्व में पालिका की टीम ने ढालवाला क्षेत्र में छापेमारी अभियान चलाया। अचानक हुई कार्रवाई से दुकानदारों और रेहड़ी संचालकों में अफरा-तफरी मची रही। नौ दुकानों का चालान कर उनसे 52 सौ रूपए का राजस्व वसूला गया। ईओ बीपी भट्ट ने बताया कि पाॅलिथीन उन्मूलन और सिंगल यूज प्लास्टिक की बिक्री को रोकने हेतु पालिका की ओर लगतार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है, जो जारी रहेगा। छापेमारी अभियान में सुपरवाईजर जितेंद्र सजवाण, परिचारक मनोज थपलियाल और सतेंद्र थपलियाल मौजूद थे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News