ऋषिकेश-शिविर में दिव्यांगों को बाटी ट्राई साइकिल व्हीलचेयर

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश -श्यामपुर में भारत सरकार एवं एनआईईपीवीडी के संयुक्त तत्वाधान में दिव्यांग शिविर का आयोजन किया गया। इसमें दिव्यांगों को ट्राई साइकिल व्हीलचेयर बांटी गई।
शनिवार को श्यामपुर में आयोजित दिव्यांग शिविर का कांग्रेस प्रदेश महासचिव राजपाल कोरोला ने विधिवत शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि दिव्यांगता कोई अभिशाप नही है। दिव्यांगों को दया की नहीं प्रोत्साहित किए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम सरकार के द्वारा किए जाए जाने चाहिए लेकिन सरकार मुख्यमंत्री बदलने में व्यस्त है और आम गरीब व्यक्ति अपनी समस्याओं को लेकर जिन जनप्रतिनिधियों के पास जा रहे हैं। लिहाजा इस तरह के कैंप से उन तमाम लोगों को राहत मिली जो लंबे समय से इस तरह के उपकरणों की कमी से जूझ रहे थे। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण, दिव्यांग विभाग के डायरेक्टर जगदीश लखेड़ा, एनआईईपीवीडी संस्थान के संजय गौतम व मकान सिंह ने शिरकत की।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News