ऋषिकेश- जिला दिव्यांग पुर्नवास केंद्र ने लगाया आइडीपीएल में दिव्यांग जनों के लिए टीकाकरण शिविर

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – जिला पुर्नवास केंद्र की ओर से आइडीपीएल में दिव्यांग जनों के लिए टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लगभग 35 दिव्यांगों को टीका लगवाया गया। टीकाकरण की मुख्य व्यवस्था श्री राम मंदिर आईडीपीएल ऋषिकेश के उप सचिव सीताराम भाटी द्वारा की गई एवं नीरजा ट्रस्ट ऋषिकेश की ओर से शिविर में दिव्यांगों जनों को पहुंचने के लिए आह्वान किया गया। जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के अनंत मेहरा ने बताया कि शिविर का उद्देश्य दिव्यांगों को टीकाकरण एवं उनको विभिन्न सरकारी योजनाओं से अवगत कराना है। दिव्यांगजन विभिन्न शिविरों में नहीं पहुंच पा रहे हैं इसके लिए विकट परिस्थिति में जीवन यापन कर रहे दिव्यांग जनों को घर घर जाकर टीकाकरण कराया जा रहा है। टीकाकरण के लिए दिव्यांगजन हमारे हेल्पलाइन नंबर 8630761086 पर संपर्क स्थापित कर सकते हैं। इस मौके पर मेहरा ने दिव्यांग जनों के स्वावलंबन हेतु विभिन्न राज्य एवं केंद्रीय योजनाओं से भी अवगत कराया। जरूरत को देखते हुए दिव्यांगों के लिए ज्योति विकलांग विद्यालय ऋषिकेश में 10 अगस्त को दिव्यांगजन हेतु शिविर लगाया जाएगा। नीरजा ट्रस्ट की अध्यक्ष नीरजा गोयल ने दिव्यांग जनों को प्रेरित किया कि वह ज्यादा से ज्यादा लाभ सरकार से प्राप्त करें जिससे सभी सशक्त बन पाए। इस अवसर पर जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र से अमन प्रोस्थेटिक, टेक्निशियन कैलाश चौहान, भौतिक चिकित्सक एवं मल्टी रिहैबिलिटेशन कार्यकर्ता, जिला चिकित्सालय ऋषिकेश की ओर से राहुल सक्सेना नर्सिंग ऑफिसर, डॉ सुनीत, डॉ. पंकज, डाटा ऑपरेटर अंकिता, पीआरडी जवान अमित, नूपुर गोयल, सुभाष नेगी आदि मौजूद थे।

%d bloggers like this:
Breaking News