ऋषिकेश- श्री बद्रीनाथ धाम पर अभद्र टिप्पणी करने वाले मौलवी पर मुकदमा दर्ज

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – श्री बदरीनाथ धाम के लिए सोशल मीडिया पर अवैध टिप्पणी करने वाले मौलवी पर रायपुर थाना देहरादून में मुकदमा दर्ज कर दिया गया है।
बता दें कि बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक मौलवी का वीडियो वायरल हो रहा है।जिसमें मौलवी द्वारा बद्रीनाथ धाम पर अभद्र टिप्पणी कर उस पर हिंदुओं की जगह मुस्लिमों का अधिकार होने की बात कही जा रही है। इसको लेकर मंगलवार देर शाम को देहरादून निवासी जगदंबा प्रसाद पंत ने रायपुर थाने में शिकायत दर्ज करवाई। इसमें पंत ने लिखा है कि एक मौलवी द्वारा श्री बद्रीनाथ धाम के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी कर धाम को मुस्लिम समुदाय का धार्मिक स्थल बता रहा है।
इनकी इस शिकायत पर थाना रायपुर पुलिस ने उक्त अज्ञात मौलवी के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। हालांकि मौलवी द्वारा अपने उक्त बयान पर माफी मांग ली गई थी लेकिन जनता का विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। और लोग सोशल मीडिया पर उक्त मौलवी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग पर अड़े हैं।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News