ऋषिकेश- तीन अगस्त तक बढ़ा कोविड कर्फ़्यू, अब प्रशिक्षण संस्थानों को भी खोलने की अनुमति

त्रिवेणी न्यूज़ 24
देहरादून। प्रदेश सरकार ने तीन अगस्त तक कोविड कर्फ़्यू बढ़ा दिया है। कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने सरकार के इस फैसले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कर्फ़्यू में कुछ और रियायतें भी दी गई हैं। सामाजिक, राजनीतिक गतिविधियां शुरू करने की छूट दी गई है, लेकिन इसके लिए सक्षम अधिकारी की अनुमति लेनी अनिवार्य होगी। साथ ही सैलून-स्पा को खोलने का निर्णय लिया गया है। सरकारी गैर सरकारी प्रशिक्षण संस्थानों को भी खोलने की अनुमति दे दी गई है। अब सरकारी कार्यालय भी पूर्ण क्षमता के साथ खुलेंगे। कर्फ़्यू के शेष प्रविधान वही रहेंगे, जो वर्तमान में लागू हैं। कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के अनुसार कोरोना के मामले लगातार कम तो हो रहे हैं लेकिन हमें सावधानी बरतनी होगी। प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को सुदृढ़ कर रहे हैं ऐसे में तमाम लोगों को कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना अनिवार्य होगा।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News