ऋषिकेश- आइटीबीपी का जवान चिंतामणि डंगवाल पंचतत्व में विलीन
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – साहब नगर निवासी आईटीबीपी में सिपाही के पद पर तैनात 57 वर्षीय चिंतामणि डंगवाल की जनपद चमोली में तैनाती के दौरान हृदय गति रुकने से मृत्यु हो गई। जवान के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार सोमवार को पूर्णानंद घाट पर सैन्य सम्मान के साथ किया गया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष सहित नगर वासियों ने जवान के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सिपाही चिंतामणि डंगवाल आईटीबीपी गौचर में सिपाही के पद पर तैनात थे, रविवार दोपहर को हृदय गति रुकने से चिंतामणि डंगवाल का देहांत हो गया। जवान के पार्थिव शरीर को ऋषिकेश स्थित साहब नगर में उनके निवास स्थान पर लाया गया जहां आज पूर्णानंद घाट पर पूरे सैन्य सम्मान के साथ जवान को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जवान चिंतामणि डंगवाल का एक पुत्र एवं दो पुत्रियां हैं उनके पुत्र पंकज डंगवाल ने चिता को मुखाग्नि देकर अपने पिता का अंतिम संस्कार किया। इस अवसर पर एचएन डंगवाल, विशाल मणि डंगवाल, महेश डंगवाल, अनिल बिजलवान, कमलेश जोशी, देवेंद्र डंगवाल, धनीराम सकलानी, प्रधान संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष सोबन कैंतूरा, प्रधान चंद्रमोहन पोखरियाल सहित आईटीबीपी के अधिकारी एवं जवान उपस्थित थे।
