ऋषिकेश- प्री वॉलीबॉल लीग की अधिकृत वेबसाइट लांच
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – ऊत्तराखण्ड में पहली बार आयोजित होने जा रहे प्री वॉलीबॉल लीग की अधिकृत वेबसाइट की लांच हो गई है। सोमवार को नगर आयुक्त नरेंद्र सिंह क्विरियाल ने फीता काटकर वेबसाइट लॉन्च की। ऊत्तराखण्ड में पहली बार प्रो वॉलीबॉल लीग का आयोजन बाबा स्पोर्ट्स अकादमी के तत्त्वावधान में होने जा रहा है। यह आयोजन 20 अक्टूबर से शुरू होगा इसमें करीब 20 मैच होंगे। पहाड़ी क्षेत्रों में खेलों को बढ़ावा देने के लिए दुर्गम क्षेत्रों में ज्यादातर मैचों के आयोजन होंगे हर टीम में चार खिलाड़ी अन्य राज्यों जबकि आठ खिलाड़ी ऊत्तराखण्ड से शामिल होंगे। लीग में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी शामिल होंगे अब तक 40 खिलाड़ियों का पंजीकरण हो चुका है। टीमों की बोली प्रक्रिया सितंबर में शुरू होगी। इस दौरान देश भर से स्पॉन्सर और फाइनेंसर टीमों के लिए बोली लगाएंगे। कार्यक्रम में वॉलीबॉल लीग की आयोजन समिति के चेयरमैन अक्षत गोयल, ऊत्तराखण्ड प्रो वालीबॉल लीग के अध्यक्ष गोपाल अग्रवाल, सचिव सचिन सेमवाल, कोषाध्यक्ष बृजेश तिवारी, बाबा वॉलीबॉल अकादमी के अध्यक्ष अमित घिल्डियाल आदि मौजूद रहे।
