ऋषिकेश-कोतवाली पुलिस नेदस ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार किया

त्रिवेणी निज 24
ऋषिकेश – पुलिस महानिदेशक द्वारा चलाए जा रहे मिशन मर्यादा के तहत कोतवाली पुलिस ने तीर्थ नगरी ऋषिकेश में 10 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार किया है।
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश के द्वारा नशा तस्करी पर रोक लगाने के लिए थाना एवं चौकी क्षेत्र मे पुलिस टीम गठित कर चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। गठित टीमों द्वारा मिशन मर्यादा” के तहत बीती देर शाम श्यामपुर गड़ी तिराहा के पास से एक व्यक्ति को संदिग्ध अवस्था में खड़ा देख कर चेक किया तो उसके पास से अवैध 10 (दस) ग्राम स्मैक बरामद हुई। अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली में एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पूछताछ में अभियुक्त का नाम और पता अलीम अहमद पुत्र नसीर अहमद निवासी लतीफपुर, जुब्बनपुर, थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार के रूप में हुआ है। अभियुक्त को आज न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।
पुलिस टीम में उप निरीक्षक उत्तम रमोला चौकी प्रभारी त्रिवेणी घाट, कांस्टेबल राधेश्याम शामिल थे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News