ऋषिकेश- उत्तराखंड विकास मंच ने पेयजल मूल्य बढ़ोतरी के विरोध में किया उपवास

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – उत्तराखंड विकास मंच ने पेयजल की दरों में बढ़ोतरी के विरोध स्वरूप एक दिवसीय उपवास कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

शुक्रवार को मंच के अध्यक्ष आशुतोष शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं की ओर से जल संस्थान कार्यालय परिसर मैं 11 से 1 बजे तक उपवास रखा गया। इस मौके पर मंच के अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने कहा कि उत्तराखंड प्राकृतिक संसाधनों की दृष्टि से बहुत ही संपन्न है। ऐसे में जल जंगल और जमीन पर सबसे पहला अधिकार स्थानीय वासियों का है। पेयजल में हो रही प्रतिवर्ष 15 प्रतिशत की मूल्य वृद्धि आम उपभोक्ताओं पर कोरोना काल में बहुत ही कष्ट कारक है। सरकार को पानी के बिलों में जनता को तुरंत राहत प्रदान करनी चाहिए। विनोद शर्मा व राजेश व्यास ने कहा कि पानी आवश्यक सेवाओं में आता है, सरकार को इस पर हो रही बढ़ोतरी पर पुनर्विचार कर उसे वापस लेना चाहिए। हरि सिंह भंडारी व सतीश रावत ने कहा यह जनता का आंदोलन है और इससे हम सब मिलकर अपने मुकाम पर पहुंचेंगे। अटल विचार मंच के अध्यक्ष सुरेंद्र कुलियाल वंदे मातरम ने कहा कि हमारा अटल विचार मंच हर एक स्थिति में उत्तराखंड जन विकास मंच की जायज मांग के साथ खड़ा है। सरकार जनता को इस महत्वपूर्ण विषय पर अति शीघ्र राहत प्रदान करनी चाहिए। इस अवसर पर राजकुमारी जुगरान, रविंद्र चौहान, सुनीता सकलानी, योगेश शर्मा, बेचन गुप्ता, नरेंद्र कैथोरा, सोनू राणा, गोपाल पंडित, संजीव कुमार, पवन शर्मा, सुधीर पंडित, मुरारी लाल शर्मा, सुरेंद्र थापा, गोविंद कुमार, मनीष मौर्य, कुंवर सिंह, संतोष कुमार, मनोज, नवीन जैन, दीनानाथ, अंशुल पाल, सुमित, विनोद पोखरियाल, देवेंद्र दत्त बेलवाल, राकेश, पवन कुमार, प्रदीप कुमार, दीपक, प्रकाश जयसवाल, भानु प्रताप, योगेंद्र सिंह रावत, विनीत रामपाल, विनोद भट्ट, लालबाबू यादव, राजेश राजभर, नरेश प्रजापति, प्रियांशु पवार, संदीप भंडारी, शीशपाल धने, अरुण, सोनू सिंह राणा, विनोद, चंद्रशेखर राणा, राजू गुप्ता, राजा कृष्णपाल, अर्जुन, संजय, प्रवीण सिंह, विजय कुमार, दुर्गा, जयकुमार आदि उपस्थित थे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News