ऋषिकेश- उत्तराखंड मे विभिन्न प्रकार की छूट के साथ एक हफ्ते और बढ़ाया गया कोरोना कर्फ्यू

त्रिवेणी न्यूज 24
देहरादून – उत्तराखंड सरकार की ओर से विभिन्न शर्तों के साथ एक हफ्ते और कोरोना कर्फ्यू को बढ़ा दिया गया है। शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में कोविड-19 कर्फ्यू 1 सप्ताह और बढ़ाया गया है। उन्होंने कहा कि इस बार राज्य सरकार द्वारा कर्फ्यू में कई प्रकार की छूट भी दी जा रही है। जिसमें सबसे महत्वपूर्ण है दुकानों के खुलने का समय पूर्व में प्रातः 8:00 बजे से रात्रि 7:00 बजे तक था जिसे अब बढ़ाकर सुबह 8:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक किया जा रहा है। इसके साथ ही एयर ट्रैवल करने वाले ऐसे यात्री जिन्हें कोविड-19 की दोनों वैक्सीन डोज लगी है, उन्हें राज्य में आने की अनुमति होगी। उत्तराखंड राज्य के वाटर पार्क और मल्टीप्लेक्स 50% क्षमता के साथ खोले जा सकेंगे। उत्तराखंड राज्य के भीतर मैदान से पहाड़ी क्षेत्रों में जाने के लिए आरटी पीसीआर टेस्ट की अनिवार्यता समाप्त की जा रही है। उत्तराखंड राज्य वासी राज्य के भीतर आवागमन कर सकते हैं।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News