ऋषिकेश- उत्तराखंड जन विकास मंच ने जल मूल्य वृद्धि को लेकर बनाई आगामी आंदोलन की रणनीति

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – उत्तराखंड जन विकास मंच ने जल मूल्य वृद्धि को लेकर आगामी 23 जुलाई को जल संस्थान कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय उपवास रखने का निर्णय लिया है।

शनिवार को रुकमणी माई धर्मशाला में मंच के अध्यक्ष आशुतोष शर्मा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में पानी के मूल्यों में 15% वार्षिक की वृद्धि व अन्य संबद्ध विषयों को लेकर आगामी आंदोलन पर चर्चा की गई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 23 जुलाई को जल संस्थान ऋषिकेश कार्यालय में प्रातः 11 से 1 बजे तक एक दिवसीय उपवास रखा जाएगा। इसके बाद आंदोलन की आगे की रणनीति तय की जाएगी। इस अवसर पर वीरेंद्र शर्मा, सुधीर राय, ललित मोहन मिश्रा, विनोद शर्मा, राजेश भट्ट, नवीन रमोला, गुरमुख सिंह, राजेंद्र पाल, बेचन गुप्ता, जतिन जाटव, प्रवीण सिंह, नितिन शर्मा, मुरलीधर शर्मा, बृजभूषण बहुगुणा, योगेश शर्मा, रणवीर सिंह आदि मौजूद थे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News