ऋषिकेश- नैनीताल जनपद के आठवी के छात्र विपुल जोशी ने अंग्रेजी में गैरी एडवेंचर नाम का उपन्यास लिखा

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – महज आठवीं कक्षा में पढ़ने वाले 13 वर्षीय छात्र विपुल जोशी ने अंग्रेजी उपन्यास लिख कर इतिहास रचा है। प्रतिभा उम्र की मोहताज नहीं होती यह कर दिखाया नैनीताल निवासी विपुल जोशी ने। नैनीताल के सेंट जोजेफ मैं पढ़ने वाले छात्र बिहपुर जोशी ने 2 साल की मेहनत से गैरी एडवेंचर अमरता का अमृत नामक उपन्यास लिखा है। इस उपन्यास में उन्होंने अपनी जादुई दुनिया रोमांचक से भरपूर घटनाओं का खूबसूरत उल्लेख किया है। विपुल जोशी मूल रूप से ग्राम डूंगरा कोट देवीधुरा जिला चंपावत का रहने वाला है। विपुल जोशी के पिता नैनीताल हाईकोर्ट में रेवेन्यू ऑफिसर हैं माता सुनीता जोशी जीजीआईसी बगड़ नैनीताल में अंग्रेजी की अध्यापिका है और चाचा कमल जोशी उत्तराखंड पुलिस में कार्यरत हैं जो कि ऋषिकेश कोतवाली में तैनात हैं। विपुल की इस साहसिक उपलब्धि पर परिजन बेहद उत्साहित हैं विपुल जोशी बताते हैं कि उनके उपन्यास का शीर्षक गैरी एक साहसी बालक है जो अमरता के अमृत को खोजता है।

%d bloggers like this:
Breaking News