ऋषिकेश- भाजपा ऋषिकेश मंडल ने हरेला पर्व पर पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – भारतीय जनता पार्टी ऋषिकेश मंडल की ओर से हरेला पर्व पर पौधा रोपण करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया है।
शुक्रवार को मंडल अध्यक्ष दिनेश सती के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं द्वारा रेलवे रोड स्थित आदर्श नगर अंबेडकर पार्क में पौधारोपण कर हरेला पर्व मनाया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष दिनेश सती ने कहा कि हमारे व्यकतिगत जीवन में हमें हमारे बड़ो से जो संस्कार मिले हैं कि प्रकृति हमारी मां के समान है और हमें उसका सम्मान करना चाहिए। जिस प्रकार हम अपने बच्चों का लालन पालन करते हैं उसी तरह हमें अपने जीवन में पेड़ लगाकर उनकी देखरेख भी इसी प्रकार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि वृक्ष है तो जीवन है और उनके द्वारा हमें जीने के लिए पर्याप्त मात्रा में संसाधन प्राप्त होते हैं। पर्यावरण को बचाने के लिए हर व्यक्ति को एक पौधा अवश्य रोपित करना चाहिए। पौधारोपण करने वालों में भजपा के नेता संजय शास्त्री, हरीश तिवाड़ी, राकेश चंद, राजेश दिवाकर, सचिन अग्रवाल, सुमित पंवार, विनोद भट्ट, राजू नरसिम्हा, आदेश गोयल, जयंत शर्मा, अनिता तिवाड़ी,भूपेंद्र राणा आदि शामिल थे।
