ऋषिकेश-हरिद्वार पुलिस ने ज्वेलर्स शोरूम डकैती में कुख्यात ताऊ गैग के सरगना सहित आठ को गिरफ्तार किया

त्रिवेणी न्यूज 24
हरिद्वार – 8 जुलाई को हरिद्वार कोतवाली ज्वालापुर क्षेत्रान्तर्गत मोरा तारा ज्वैलर्स में कुछ अज्ञात हथियारबन्द बदमाशों द्वारा लूट की घटना को अंजाम देने के सम्बन्ध में थाना ज्वालापुर पर निपुण मित्तल पुत्र नवीन चन्द निवासी मयूर विहार आर्यनगर थाना ज्वालापुर हरिद्वार द्वारा रिपोर्ट दर्ज करवाई गई। इसके लिए हरिद्वार पुलिस के साथ ही एसटीएफ, एफएसएल एंव अन्य विशेषज्ञों की 10 बेस्ट टीमों का गठन किया गया। गठित टीमों द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए कम समय में 11 जुलाई को घटना का खुलासा करते हुए 3 अभियुक्तों-सचिन उर्फ गुडडू पुत्र संजय निवासी कल्लरहेडी थाना गंगोह जिला सहारनपुर, हिमाशुं त्यागी पुत्र मामचन्द त्यागी निवासी थल इनायतपुर थाना स्याना जिला बुलन्दशहर, हंसराज सैनी उर्फ टिंकू पुत्र निर्मल सैनी निवासी ग्राम राजपुर छाजपुर गढी थाना बुढाना जिला मुजफफरनगर हाल निवासी जिला पंचायत गेस्ट हाउस रूडकी को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से दो अदद तमंचे 315 बोर, 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर, 11 छोटी-बडी चांदी की मूर्तियां, दो लाख ग्यारह हजार रूपये नगद, एक मोटर साइकिल स्पलेण्डर बिना नम्बर (रंग काला) व दो नम्बर प्लेट बरामद की गयी थी। पूछताछ के उपरान्त प्रकाश में आये अन्य अभियुक्तों के नामों के उपरान्त 72 घण्टे में घटना में संलिप्त अन्य 5 अभियुक्तों सतीश चैधरी पुत्र महेन्द्र सिह निवासी- गांव सदरपुर थाना सलेमपुर जिला बुलन्दशहर, अमित उर्फ फौजी पुत्र किरणपाल निवासी- यारपुर थाना भवन जिला शामली, संजय उर्फ राजू पुत्र तेजवीर सिह निवासी- ग्राम बासोती थाना शिकारपुर जिला बुलन्दशहर (बर्खास्त सिपाही उ.प्र ), नितिन मलिक पुत्र सुरेन्द्र सिह निवासी- ग्राम कुरमाली थाना शामली, सतेन्द्र पाल सिंह पुत्र शेरपाल सिंह निवासी ग्राम चांदपुर, थाना कोतवाली नगर बुलंदशहर को सोमवार 12 जुलाई को खतौली बार्डर से गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के कब्जे से सोने के कई आभूषण जिनका वजन लगभग 1.3 किलोग्राम व चांदी के विभिन्न जेवरात वजन लगभग 06 किलोग्राम व 10 लाख रूपये नगद, 1 पिस्टल 32 बोर मय 2 जिन्दा कारतूस 32 बोर, 3 तमंचे 315 बोर, 3 जिन्दा 315 बोर कारतूस बरामद किया गया। घटना में संलिप्त अन्य दो अभियुक्त विकास उर्फ हिमाशुं निवासी-रोहणी दिल्ली 2. जैकी उर्फ प्रदीप राठोर निवासी कोतवाली नगर बुलन्दशहर फरार है जिनकी गिरफ्तारी के सम्बन्ध में दविशें दी जा रही है। घटना में संलिप्त अभियुक्त ताऊ गैग से सम्बन्धित है जिनका मुख्य सरगना इन्द्रपाल चैधरी उर्फ ताऊ का जेल में होना ज्ञात हुआ है। इस गैग ने आगरा, मथुरा, दिल्ली, फरीदाबाद, हरियाणा, सूरत, गुजरात में लूट व डकैती की कई घटनाएं की है। घटना के बाद त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना के अल्प समय में अनावरण में सम्मिलित कर्मियों को पुलिस महानिदेशक द्वारा 20000 रू का नकद इनाम एंव घटना में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मिकों को मेडल देने की घोषणा की गयी हैै।

%d bloggers like this:
Breaking News