ऋषिकेश- उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच ने किया सुधीर राय का स्वागत

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच ने उत्तराखंड परिवहन महासंघ के अध्यक्ष सुधीर राय को ऋषिकेश महानगर कांग्रेस कमेटी का कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत होने पर स्वागत किया।

सोमवार को देहरादून रोड स्थित गोपाल कुटी ऋषिकेश में मंच के अध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। इस मौके पर उत्तराखंड परिवहन महासंघ के अध्यक्ष सुधीर राय को ऋषिकेश महानगर कांग्रेस कमेटी का कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत होने पर फूल मालाओं से स्वागत किया गया। आंदोलनकारी मंच के अध्यक्ष बलवीर सिंह नेगी ने कहा कि भाजपा सरकार ने उत्तराखंड के आंदोलनकारियों के साथ छल कर विगत 5 वर्षों से लंबित हमारी मांगों को नहीं सुना है। अब महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष स्वयं आंदोलनकारी परिवार से है इसलिए हमारी पीड़ा को समझ कर हमारी मांगों को उठाने का कार्य करेंगे। वेद प्रकाश शर्मा ने कहा कि कॉन्ग्रेस अध्यक्ष प्रीतम द्वारा ऋषिकेश में युवा कार्यकारी अध्यक्ष देने पर कांग्रेस संगठन में नई ऊर्जा का संचार होगा। डीएस गुसाई ने कहा कि मैं व्यक्तिगत तौर पर ऋषिकेश महानगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर राय को जानता हूं इनके द्वारा परिवहन संबंधित समस्याओं को निरंतर उठाया जाता है। हमें इन से आशा है कि यह उत्तराखंड आंदोलनकारियों की समस्याओं को भी पुरजोर तरीके से उठाएंगे। मंच के सचिव विक्रम भंडारी ने कहा कि उत्तराखंड आंदोलनकारी अब कांग्रेस सरकार की तरफ देख रहे हैं उम्मीद करते हैं कि 2022 में कांग्रेस की सरकार आए और उनकी समस्त मांगों का उचित तरीके से निवारण हो सके। अध्यक्ष सुधीर राय ने उत्तराखंड आंदोलनकारी एवं उपस्थित मातृशक्ति का धन्यवाद किया। उन्होंने विश्वास दिलाया कि ऋषिकेश महानगर कांग्रेस कमेटी आंदोलनकारियों की लंबित मांगों को लेकर गंभीर है। 10% क्षेतीज आरक्षण एवं एक समान पेंशन का मुद्दा पुरजोर तरीके से सरकार के समक्ष उठाया जाएगा। स्वागत करने वालों में डीएस गुसाईं , रकम पोखरियाल, बलवीर नेगी, युद्धवीर चौहान, कुसुम लता शर्मा, सरोजिनी थपलियाल, जसोदा नेगी, मुनि ध्यानी, रोशनी देवी, सुशीला पोखरियाल , सरला नेगी, सरला भट्ट, राकेश सेमवाल, सोमवती पाल, पूर्णा राणा, सुशीला शर्मा, लीला राणा मदन कोठारी, नवीन रमोला आदि मौजूद थे।

%d bloggers like this:
Breaking News