ऋषिकेश- अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने हरिपुर कला में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जनता से मांगे सुझाव

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेन्द्र रमोला व बूथ प्रभारी गजेन्द्र विक्रम शाही ने बूथ स्तर पर कांग्रेस की मजबूती को लेकर विधानसभा क्षेत्र की हरिपुर कला के हिमालयन कॉलोनी में लोगों के साथ बैठक कर आगामी विधानसभा चुनाव पर परिचर्चा की और आगे की रणनीति के लिए उनसे सुझाव मांगे।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेन्द्र रमोला ने कहा कि देश व प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी, महँगाई व भ्रष्टाचार से आज प्रदेश का हर नागरिक आजिज़ आ चुका है। क्षेत्र वासियों ने क्षेत्र में बढ़ती पानी, शिविर व जंगली जानवरों जैसी अन्य समस्याओं से अवगत कराया लेकिन भाजपा के क्षेत्रीय विधायक ने पिछले पंद्रह साल से केवल मालाएं पहनने के अलावा और दूसरा कोई काम नहीं किया। आज हर व्यक्ति भाजपा सरकार की नाकामियों से आजिज़ आ चुका है इसीलिए अब गाँव गाँव में लोगों से मिलकर बूथों पर टीमों का गठन कर आगामी विधानसभा चुनाव के लिये बूथ स्तर तक तैयारी की जा रही है। इससे इस बार ऋषिकेश विधानसभा में भाजपा को करारा जवाब दिया जा सके। हम सभी लोगों से मिलकर सुझाव ले रहे हैं व उनके सुझाव चुनावी तैयारियों में कितने किफ़ायती है उसपर मंथन कर कार्य किया जायेगा। कांग्रेस सैनिक विभाग के प्रदेश महामंत्री गजेंद्र विक्रम शाही ने कहा कि आज हमें हरिपुर आने के लिये हरिद्वार के पास से होकर आना पड़ता है। जबकि कई बार घोषणाओं के बाद भी हरिपुर में अंडर पास की सुविधा नहीं मिल पाई है। हमारा संकल्प है कि प्रत्येक बूथ पर 10 युवाओं की टीम के साथ इस विकासहीन व दिशाहीन सरकार को उखाड़ फेंकेंगे। ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र की जनता को भाजपा की रोज़गार विरोधी व कमीशन खोर सरकार के बारे मे जनता को रूबरू करना अति आवयक है। भाजपा की ये सरकार सिर्फ घोषणा करना जानती है नाकि उसको अमल करती है। प्रति वर्ष दो करोड़ का रोज़गार देने वाली सरकार ने करोड़ों लोगों का रोजगार छीन लिया है। बैठक के बाद सभी लोगों ने आगामी 2022 के चुनाव में कांग्रेस को मज़बूत करने का संकल्प लिया है। कांग्रेस प्रदेश महिला महासचिव सविता शर्मा ने कहा कि हरिपुर ग्रामसभा ऋषिकेश विधानसभा का सबसे बड़ा गाँव है। जो कि देहरादून ज़िले की सीमा पर हैं लेकिन आज यह सबसे पिछड़ा क्षेत्र बनता जा रहा है जो कि क्षेत्रीय विधायक की उदासीनता और नाकामी का परिणाम है। बैठक में प्रेम लाल शर्मा, शेलेन्द्र, मदन सिंह रावत, सनी अग्रवाल, इशांत यादव, अंशु राजपूत, नरपत सिंह, संजय सिंह रावत, एसके उनियाल, संतोष, मुकेश, विजेंद्र कुमार, मनोज नवादिया, मनीष शर्मा, विजेंद्र कुमार, चंद्र देव, देवेंद्र सिंह नेगी, राज, दिलप्रीत सिंह आदि उपस्थित रहे।

%d bloggers like this:
Breaking News