ऋषिकेश- नगर निगम पार्षद की गिरफ्तारी को लेकर हिंदू जागरण मंच ने पुलिस क्षेत्राधिकारी को दिया ज्ञापन

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – हिंदू जागरण मंच ने नगर निगम पार्षद सहित पांच लोगों के विरुद्ध ऋषिकेश कोतवाली में एक विधवा महिला के साथ की गई मारपीट व अभद्र व्यवहार के आरोप में गिरफ्तार किए जाने की मांग को लेकर कोतवाली में प्रदर्शन कर पुलिस क्षेत्राधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
रविवार को हिंदू जागरण मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यवीर तोमर के नेतृत्व कार्यकर्ताओं ने कोतवाली में एकत्रित होकर जमकर प्रदर्शन करते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने कहा कि नगर निगम पार्षद शौकत अली व उसके परिजनों द्वारा अपने पड़ोसी विधवा महिला सहित उसकी पुत्रियों के साथ मारपीट किए जाने के अलावा उनके अभद्र व्यवहार भी किया गया। इसे लेकर ऋषिकेश कोतवाली में विधवा महिला बबीता देवी द्वारा रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई है। पुलिस द्वारा अभी तक उसकी गिरफ्तारी न किए जाने को लेकर स्थानीय लोगों में पुलिस के प्रति रोष बढ़ रहा है। ज्ञापन में विधवा महिला के साथ मारपीट किए जाने वाले नगर निगम पार्षद सहित सभी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर चेतावनी दी गई है कि यदि शीघ्र इन लोगों की गिरफ्तारी नहीं की गई तो हिंदू जागरण मंच नगर में प्रदर्शन करेगा। ज्ञापन देने वालों में नीरज शेरावत, राहुल नेगी, आकाशदीप, गोविंद चौहान, शरद तोमर, रवि शर्मा, हर्ष गवाडी आदि मौजूद थे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News