ऋषिकेश-शिवपुरी मे गंगा मे नहाते हुए 5 डूबे 2 बचाये गए, 2 कि मौत, 1 लापता

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – मुनी की रेती थाना अंतर्गत शिवपुरी के पास गंगा में नहाते समय उत्तर प्रदेश मुजफ्फरनगर के पांच युवक बह गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दो युवकों को बचा लिया, जबकि दो युवकों के शव पुलिस ने गंगा से बरामद कर लिए हैं। एक युवक अभी भी लापता है। मुनी की रेती थाना पुलिस के अनुसार शनिवार को उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से चार और दिल्ली से एक युवक साथ साथ शिवपुरी रेंज में घूमने पहुंचे। शाम के समय पांचों युवक गंगा मैं पहुंच कर नहाने लगे। अंदाजा नहीं होने के कारण पांचों युवक गंगा के बीच पहुंच गए। देखते ही देखते पांचों युवक गंगा की धार में बहने लगे। नजारा देख आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही जल पुलिस ने दो युवकों को कुछ दूरी पर राफ्ट से पीछा कर बचाने में सफलता हासिल की। थाना अध्यक्ष कमल मोहन भंडारी ने बताया कि दो युवकों के शव भी गंगा से पुलिस ने बरामद किए हैं। जबकि एक युवक अभी लापता है। जिसके लिए रविवार की सुबह सर्च ऑपरेशन फिर से चलाया जाएगा। बताया मृतकों की पहचान दीपक कुमार शर्मा और राजीव कुमार शर्मा निवासी नई मंडी मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। जबकि आदित्य देव निवासी मुजफ्फरनगर अभी लापता है। जिन युवकों को बचाया गया है उनकी पहचान दिनेश गौतम और मंजुल मनोहर निवासी क्रमश मुजफ्फरनगर और दिल्ली के रूप में हुई है। युवकों को बचाने वाली टीम में शिवपुरी चौकी प्रभारी सुनील पंत कॉन्स्टेबल पंकज सलार देवराज एसडीआरएफ और जल पुलिस की टीम शामिल रही।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News