ऋषिकेश-कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया जौली ग्रांट एयरपोर्ट पर प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र यादव का जोरदार स्वागत

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – कांग्रेस प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं द्वारा जौली ग्रांट एयरपोर्ट पर प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र यादव का जोरदार स्वागत किया गया। इसके बाद सभी कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री आवास घेराव के लिए देहरादून कूच किया। इस मौके पर राज्यपाल खरोला ने कहा की भाजपा राज में बढ़ी महंगाई, बेरीज़गारी, स्वास्थ्य सुविधाओं की कुव्यवस्था, महिला उत्पीड़न के विरुद्ध जनता की आवाज़ बन कर कांग्रेस पार्टी उत्तरखंड की भाजपा सरकार को आगामी विधानसभा चुनाव में सत्ता से बाहर निकालने का कार्य करेगी।

भ्रष्टाचार पर जीरो टालरेंस की बात करने वाली उत्तराखंड सरकार के रोज नए घोटाले उजागर हो रहे हैं। कोरोना जैसी महामारी की आरटीपीसीआर जांच के नाम पर हरिद्वार कुंभ के दौरान हुए घपले ने साबित कर दिया है कि भाजपा भ्रष्टाचार में डूबी है। भाजपा की नीतियों से राज्य में बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है। उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री आवास कूच करने के लिए ऋषिकेश विधानसभा के युवाओं में काफी उत्साह दिखा। इस अवसर पर कांग्रेस पार्षद मनीष शर्मा, देवेंद्र प्रजापति, भगवान सिंह पवार, कार्यकारी नगर अध्यक्ष सुधीर राय, पूर्व सभासद सोनू पांडे, जितेंद्र यादव, विवेक तिवारी, अजय धीमान, गोकुल रमोला, दीनदयाल राजभर, लल्लन राजभर, वीर बहादुर, सतीश रावत, देवेंद्र रावत, बर्फ सिंह पोखरियाल, प्रिंस सक्सेना, शिवा सिंह, अभिषेक शर्मा, दीपक वर्मा, भगवान सिंह चौहान, अमित सागर, जयपाल सिंह, एकांत गोयल, राजेंद्र गैरोला, सुभाष ज़ख्मोला अजय राजभर, भगवती सेमवाल, विजयपाल रावत, प्रवीन रावत सतेंदर पवार, आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
– कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया मुख्यमंत्री आवास का घेराव –
बढ़ती महंगाई, भ्रष्टाचार व बेरोजगारी सहित कई जनहित के मुद्दों को लेकर प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र यादव व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेसजनों ने मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया।
शनिवार को कांग्रेस पार्टी के हजारों कार्यकर्ताओं ने प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में मुख्यमंत्री की अनुपस्थिति में मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया। पुलिस प्रशासन ने बैरिकेडिंग लगाकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के काफिले को रोका। इस दौरान पुलिस से कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की नोकझोंक भी हुई। पुलिस प्रशासन ने कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया।

इस मौके पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेन्द्र रमोला ने कहा कि प्रदेश सरकार में व्याप्त भ्रष्टाचार, महंगाई, बेरोजगारी सहित प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था के कारण आये दिन महिलाओं के साथ घटनायें होती रहती हैं, और महिलायें अपने आप को असुरक्षित महसूस करती हैं। लेकिन प्रदेश सरकार अगर इन पाँच सालों में मुख्यमंत्री बदलने के अतिरिक्त प्रदेश की कानून व्यवस्था, बेरोजगारी व भ्रष्टाचार जैसे ज्वलंत बिंदुओं पर अपनी कार्यशैली बदलने का काम करती तो शायद प्रदेश की स्थिति बद से बदतर ना होती। महानगर अध्यक्ष महन्त विनय सास्वत व कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर राय ने कहा कि प्रदेश सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गयी है। इनके नेता अहंकार के नशे में आम जनता को भुला बैठे है जिसका जवाब आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता इनको सत्ता से उखाड़ फेंक कर देगी।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News