ऋषिकेश-आम आदमी पार्टी का मुख्यमंत्री आवास घेराव के दौरान पुलिस से झड़प

त्रिवेणी न्यूज़ 24
देहरादून। बिजली के बढ़े हुए बिलों और 100 यूनिट तक मुफ्त बिजली दिए जाने के मामले को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) कार्यकर्ताआें ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास कूच किया। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर व वरिष्ठ नेता कर्नल (सेनि) अजय कोठियाल के नेतृत्व में दिलाराम चौक पर एकत्र हुए कार्यकर्ताआें ने नारेबाजी करते हुए सीएम आवास के लिए कूच किया।

लेकिन पुलिस फोर्स ने हाथीबडक़ला चौकी से पहले बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें आगे बढऩे से रोक दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों व पुलिस के बीच तीखी झड़प भी हुई। पुलिस के रवैये से नाराज आप कार्यकर्ताआें ने बैरिकेडिंग के पास ही धरना देकर नारेबाजी शुरू कर दी। कुछ देर बाद पुलिस ने आप के प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर, वरिष्ठ नेता कर्नल कोठियाल समेत कई कार्यकर्ताआें को हिरासत में ले लिया। हालांकि गिरफ्तार किए गए पदाधिकारियों व कार्यकर्ताआें को बाद में पुलिस लाइन से रिहा कर दिया गया। इस मौके पर आप पदाधिकारियों का कहना था कि बिजली के बढ़े हुए बिलों को लेकर प्रदेश के उपभोक्ता परेशान हैं। यूपीसीएल द्वारा उपभोक्ताआें को हर अंतराल बाद बिजली के बढ़े हुए बिल भेजे जा रहे हैं। वहीं सरकार अब 100 यूनिट तक बिजली मुफ्त देने की बात कर रही है। कहा कि मुफ्त बिजली देने की यह बात भाजपा सरकार का चुनावी जुमला है। क्योंकि ऊर्जा मंत्री ने इसकी घोषणा करने से पहले किसी भी तरह का होमवर्क नहीं किया है और अब मुख्यमंत्री कह रहे हैं कि इस पर कैबिनेट में चर्चा की जाएगी। मुख्यमंत्री व ऊर्जा मंत्री के बयानों में जो विरोधाभास है उससे साफ होता है कि सरकार राज्य की जनता के साथ छल कर रही है। कहा कि जो प्रदेश अन्य राज्यों को पानी व बिजली मुहैया करा रहा है, उसी प्रदेश के लोग महंगी बिजली खरीदने को मजबूर हैं। कहा कि दिल्ली की तर्ज पर राज्य के उपभोक्ताआें को 300 यूनिट तक बिजली मुफ्त दी जानी चाहिए। कहा कि भाजपा सरकार ने अपने साढ़े चार साल के कार्यकाल में एक के बाद एक बड़े घोटालों को अंजाम दिया है। इन घोटालों पर पर्दा डालने के लिए इस दौरान तीन मुख्यमंत्री बदले गए। अब विस चुनाव नजदीक आते ही जनता को गुमराह करने का काम किया जा रहा है। कहा कि जनहित के मुद्दों को लेकर आप का संघर्ष निरंतर जारी रहेगा। सीएम आवास कूच करने वालों में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर, सह प्रभारी राजीव चौधरी, कर्नल अजय कोठियाल, रविन्द्र जुगरान, दीपक बाली, संजय भट्ट, शिशुपाल रावत, अमित जोशी, नवीन पिरशाली, हिमांशु पुंडीर, रजिया बेग, उमा सिसोदिया, हेमा भंडारी, सुधा पटवाल आदि शामिल रहे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News