ऋषिकेश-घर में घुसकर मार पिटाई के आरोप में भाजपा पार्षद सहित पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – घर में घुसकर गर्भवती बेटी के साथ मारपीट करने व धमकी देने के आरोप में कोतवाली पुलिस ने नगर निगम के भाजपा पार्षद सहित पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
कोतवाली प्रभारी शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि बैराज कॉलोनी ऋषिकेश निवासी बबीता देवी पत्नी स्व. राम कुमार सैनी ने ऋषिकेश कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार रात्रि 10:45 बजे वे अपने घर पर बच्चों के साथ बैठी थी। तभी उनका भाई रोता हुआ घर में आया पूछने पर उसने बताया कि बैराज कॉलोनी में ही रहने वाले परवेज अंसारी ने शराब के नशे में उसकी पिटाई की। इसी बीच आरोपित प्रवेश उसकी मां तथा स्थानीय सभासद शौकत अली, गोलू व साजिया के साथ उनके घर पर आ धमके। आरोप है कि उक्त व्यक्तियों ने घर में मौजूद परिवार के सदस्यों को ईंट, लाठी व डंडों से पीटना शुरू कर दिया। जिसमें उनकी मायके आई बेटी प्रिया, उसकी नौ माह के पुत्री, दूसरी बेटी अंजलि जो कि गर्भवती है को भी निर्ममता के साथ पीट दिया। आरोप है कि पार्षद शौकत अली व अन्य हमलावरों ने उन्हें धमकी भी दी। तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने आरोपित परवेज अंसारी, उसकी मां, पार्षद शौकत अली, गोलू व साजिया के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News