ऋषिकेश- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने 73 वें स्थापना दिवस पर 73 प्रकार के पौधे महाविद्यालय प्रांगण में रोपे

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा 73 वें स्थापना दिवस के उपलक्ष में 73 प्रकार के वृक्ष महाविद्यालय प्रांगण विवेकानंद वाटिका में लगाए। इस दौरान छात्र छात्राओं को अभाविप के विचारो से अवगत कराया गया। इस मौके पर प्रदेश मंत्री काजल थापा ने विद्यार्थी परिषद के इतिहास, कार्यपद्धती एवं देश हित में किए जा रहे कार्य विवेचन की एवं कार्यकर्ताओं द्वारा प्रत्येक क्षेत्र में किए गए कार्य की सराहना की।

जिला संयोजक शुभम झा ने बताया कि विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता प्रत्येक 9 जुलाई को परिषद का स्थापना दिवस *राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस* के रूप में मनाते हैं। विद्यार्थी सिर्फ आज का ही नहीं वरण कल का नागरिक है देशहित की भावना, समर्पण, त्याग का परिचय देते हुए राष्ट्र के पुनः निर्माण एवम समाज हित मे सदैव कार्य करना ही परिषद के कार्यकर्ताओं का उदेश्य है। उन्होंने परिषद के मूल मंत्र ज्ञान, शील, एकता को अपने जीवन में अपनाने तथा देश हित में कार्य करने के लिए कहा।
इस अवसर पर प्रदेश सह छात्रा प्रमुख अंजली शर्मा, जिला प्रमुख विवेक शर्मा, नगर मंत्री अनिरुद्ध शर्मा, रिशु कश्यप, निकिता भंडारी, मोहम्मद जमील, शिवानी, शुभम शर्मा, अंकुर अग्रवाल, सुनील वर्मा, वीरेंद्र चौबे, नगर उपाध्यक्ष प्रवीण एवं परिषद के विचार से जुड़े सभी छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

%d bloggers like this:
Breaking News