ऋषिकेश- कोतवाली पुलिस ने 4 घंटे के अंदर मोबाइल चोरी करने वाला अभियुक्त गिरफ़्तार किया

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – बीते 8 जुलाई को कोतवाली ऋषिकेश में शिकायतकर्ता मारकंडे जायसवाल पुत्र उमेश जायसवाल निवासी न्यू त्रिवेणी कॉलोनी चंद्रभागा ऋषिकेश के द्वारा एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया कि मेरा विवो वाई 20 मोबाइल 6 जुलाई को घर से रात्रि में चोरी हो गया था। प्रार्थी को किसी के द्वारा ज्ञात हुआ कि मोबाइल आकाश उर्फ गोलू निवासी मायाकुंड ऋषिकेश के द्वारा चोरी किया गया है। कोतवाली पुलिस ने शिकायतकर्ता की शिकायत पर
कोतवाली ऋषिकेश में मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई। ज्ञात हुआ कि उक्त घटना के बाद से ही आकाश उर्फ गोलू अपने घर से फरार है| मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को दे दी गई। नामजद अभियुक्त की तलाश हेतु उसके घर एवं ठिकानो पर दबिश दी गई तो 8 जुलाई को आकाश उर्फ गोलू को पंप हाउस आस्था पथ ऋषिकेश के पास से गिरफ्तार किया गया एवं उसकी निशानदेही पर उक्त चोरी किए गए मोबाइल को उसके घर से बरामद किया गया। पूछताछ में अभियुक्त का नाम पता
आकाश उर्फ गोलू पुत्र आनंद मणि निवासी बंगाली बस्ती मायाकुंड ऋषिकेश के रूप में हुई है। चोरी का फोन बरामद होने पर उक्त मुकदमे में धारा-411 आईपीसी की बढ़ोतरी की गई है।

%d bloggers like this:
Breaking News