ऋषिकेश-अब पूर्व की भांति बृहस्पतिवार को रहेगी ऋषिकेश बाजार मे साप्ताहिक बंदी:- प्रतीक कालिया
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – प्रदेश सरकार ने सभी शहरों में साप्ताहिक बंदी को पूर्व की भांति लागू करने के निर्देश दिए हैं।
नगर उधयोग व्यापार प्रतिनिधि मंडल द्वारा व्यापारियों की सहूलियत के अनुसार यह मांग पिछले हफ़्ते प्रशासन के आगे रखी गयी थी। इसके बाद कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से भी वार्ता कर करोना काल से पूर्व की भांति वीरवार को बाज़ार बंदी की मांग की गई थी। व्यापारियों की मांग का संज्ञान लेते हुए प्रदेश सरकार ने SOP जारी कर पूर्व की भांति साप्ताहिक बाजार बंदी के आदेश दिए। नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के महामंत्री प्रतीक कालिया ने बताया कि अब यह साफ हो गया है कि सरकार ने व्यापारियों की यह मांग मानी और पूर्व की भाँति वीरवार को ही बाज़ार बंदी के निर्देश दे दिए। उन्होंने कहा कि अब ऋषिकेश में पूर्व की भांति वीरवार को साप्ताहिक बंदी रहेगी इसकी जानकारी सभी व्यापारियों को दे दी गई है।
