ऋषिकेश-भट्टोंवाला श्यामपुर,स्वार्गाश्रम मंडल,वीरभद्र मंडल मे मनाई गई श्यामा प्रसाद मुख़र्जी की जयंती
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – भाजपा श्यामपुर मंडल की ओर से भट्टोवाला में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उन्हें याद किया। इस अवसर पर हरीश उप्रेती पूर्व जिला महामंत्री किसान मोर्चा, नीलम चमोली जिला मिडिया सह सयोंजक, मकानी रांगड, सोनी थपलियाल, मधु रमोला, रेखा परमार आदि उपस्थित थे।

उधर भाजपा वीरभद्र मंडल द्वारा मंडल अध्यक्ष अरविंद चौधरी की अध्यक्षता में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर गोष्ठी का आयोजन किया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उनके बलिदान को याद किया। मीरा नगर वार्ड नंबर 30 की पार्षद और शक्ति केंद्र की संयोजक सुंदरी कंडवाल ने बताया कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान को हमेशा याद किया जाएगा। डॉ. मुखर्जी के विचारों को गति देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अंतिम छोर तक बैठे हुए व्यक्ति तक विकास कार्यों को पहुंचाना चाहते हैं। और पार्टी के सभी कार्यकर्ता मोदी द्वारा किए गए कार्यों को जन जन तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर बूथअध्यक्ष माया घले, संगीता कुकरेती, मीरा सिंह, अमित सहाय, विनोद मिश्रा, जगदंबा प्रसाद सेमवाल, निर्मला उनियाल, सुरेंद्र कुमार, बीएन तिवारी, रमेश चंद शर्मा, ओम राज गुप्ता, प्रमिला त्रिवेदी, मुन्नी देवी, करण सिंह आदि मौजूद थे।
उधर भारतीय जनता पार्टी स्वर्गाश्रम मंडल की ओर से शयामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
मंगलवार को स्वर्गआश्रम में आयोजित कार्यक्रम का पौडी जिले जिलाध्यक्ष सम्पत्त रावत ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्हें याद किया। कार्यक्रम के दौरान मंडल अध्यक्ष गुरूपाल बत्रा ने जिलाध्यक्ष का फूलमाला एवं पटका पहनाकर स्वागत किया।
कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष सम्पत्त रावत ने शयामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कैसे उनके द्वारा देश आजाद होने के उपरांत वर्तमान की कांग्रेस सरकार की दमनकारी नीतियों, एवं देश विघटन के लिए किये जा रहे कुकृत्यों के विरोध में पुरजोर विरोध किया गया। कार्यक्रम में मंडल महामंत्री गजेंद्र नागर, प्रदेश मंत्री ओबीसी मोर्चा भरतलाल, मीडिया प्रमुख देवेंद्र पयाल, जिला सह सोशल मीडिया प्रभारी अभिनंदन दुबे, सोशल मीडिया प्रमुख अशोक भंडारी, महिला मोर्चा अध्यक्ष विनीता नौटियाल, बबली देशवाल, शकुंतला राजपूत, विधायक प्रतिनिधि गोपाल अग्रवाल, अश्विनी गुप्ता, त्रिवेंद्र नेगी, मनीष राजपूत, रामप्रसाद बिज्लवांण, अनुसूया कपरूवांण, धर्मवीर पंवार, युवा मोर्चा अध्यक्ष सुरजीत राणा, राजू प्रजापति,धर्मेंद्र बिष्ट, बिज्जी रावत, मीना श्रीवास्तव, शकुंतला तडियाल, बाला देवी, मंजू कंडवाल, मदन सिंह भंडारी, प्रेम कुमार, सुमित्रा सैनी आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।
