ऋषिकेश- आप कार्यकर्ताओ ने बाइक रैली निकाल किया शक्ति प्रदर्शन,भरी जीत हुंकार

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – आम आदमी पार्टी ने ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र में आप के प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया के पहुंचने पर चुनावी मिशन का विजय शंखनाद कर दिया है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने सोमवार को विधानसभा क्षेत्र में जबरदस्त दुपहिया वाहन रैली निकालकर शक्ति प्रदर्शन भी किया। जिला मीडिया प्रभारी राजे नेगी के नेतृत्व में हरिपुर, रायवाला, श्यामपूर क्षेत्र से भारी संख्या में युवा बाइक रैली से कार्यक्रम स्थल पहुँचे। उत्तराखंड राज्य में एक और जहां सत्तारूढ़ दल भाजपा नये निजाम की ताजपोशी के बाद हुए डैमेज को कंट्रोल करने की जद्दोजहद में लगी हुई है वहीं दूसरी ओर आम आदमी पार्टी तेजी के साथ राज्य में अपना वजूद बड़ाने पर फोकस बनाये हुए है।आप पार्टी के मिशन विजय शंखनाद कार्यक्रम के तहत आप प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ऋषिकेश विधानसभा पहुंचे जहां कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। आप जिला मीडिया प्रभारी राजे सिंह नेगी ने अन्य पदाधिकारियों के साथ मिलकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। आप प्रभारी ने इसके बाद ऋषिकेश विधानसभा के सभी बूथों के कार्यकर्ताओं से बातचीत की और उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही दल धर्म की राजनीति करते हैं , जिससे समाज में कटुता फैलती है लेकिन अब लोग इस मानसिकता से बाहर आ रहे हैं। आप पार्टी द्वारा दिल्ली में किए गए विकास कार्यों को देखते हुए उत्तराखंड की जनता भी विकास की राजनीति की पक्षधर है, और आप पार्टी ही वो विकल्प है जो सिर्फ और सिर्फ विकास की राजनीति को तवज्जो देती है। उन्होंने कहा कि अब हर विधायक को अपना रिपोर्ट कार्ड जनता को दिखाना होगा कि उसने 5 साल में जनता के लिए क्या किया। उन्होने कहा कि आज प्रदेश के लोग मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं ,लेकिन यहां की सरकार ने लोगों को सुविधाएं देने के लिए ,कोई ठोस रणनीति नहीं बनाई। लेकिन आप पार्टी काम की राजनीति करते हुए इस पर गंभीरता से कार्य कर के दिखाएगी। उन्होंने कहा,उनका मकसद है पार्टी को हर विधानसभा में मजबूत करना ताकि पार्टी आने वाले चुनावों में मजबूत स्थिति में चुनाव लड सके। आप प्रभारी ने बताया कि, पार्टी हर बूथ को मजबूत बनाना चाहती है जिसके लिए पार्टी यु़द्ध स्तर पर सभी बूथों पर कार्यकर्ता का चयन कर रही है। उन्होंने आगे कहा कि, सिर्फ बूथ पर कार्यकर्ता रखने से ही चुनाव नहीं जीता जाएगा,पार्टी सभी बूथ लेवल के कार्यकर्ताओं को डिजिटल टेनिंग भी दे रही है ,ताकि पार्टी का हर कार्यकर्ता सोशल मीडिया का अच्छे से इस्तेमाल करते हुए पार्टी की नीतियों का जोर शोर से प्रचार प्रसार कर सके। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष ओपी मिश्रा लोकसभा प्रभारी सुनील लोहिया,अमित बिश्नोई,दिनेश असवाल, जिला मीडिया प्रभारी डॉ राजे नेगी,विजय पंवार, दिनेश कुलियाल आदि प्रमुख रूप से मोजूद रहे।

%d bloggers like this:
Breaking News