ऋषिकेश- पुष्कर सिंह धामी को सौंपी देव भूमि की कमान, विधानमंडल दल की बैठक में हुआ फैसला
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – शनिवार को देहरादून में हुई विधान दल की बैठक में मुख्यमंत्री के रूप में पुष्कर सिंह धामी के नाम की घोषणा की गई।
खटीमा के विधायक पुष्कर सिंह धामी 2017 चुनाव के बाद तीसरे मुख्यमंत्री के रूप में अपना पद ग्रहण करेंगे। पुष्कर सिंह धामी 2012 में पहली बार खटीमा के विधायक बने। लगातार दो बार वह खटीमा के विधायक बने हैं। पुष्कर सिंह धामी भगत सिंह कोश्यारी के करीबी माने जाते है।
राजनितिक यात्रा- सन् 1990 से 1999 तक जिले से लेकर राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर तक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में विभिन्न पदों में रहकर विद्यार्थी परिषद में कार्य किया है। इसी दौरान अलग-अलग दायित्वों के साथ-साथ प्रदेश मंत्री के तौर पर लखनऊ में हुये अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय सम्मेलन में संयोजक एवं संचालन की प्रमुख भूमिा निभाई।
उत्तराखण्ड राज्य गठन के उपरान्त पूर्व मुख्यमंत्र के साथ एक अनुभवी सलाहकार के रूप में 2002 तक कार्य किया। कुशल नेतृत्व क्षमता, संधर्षशीलता एवं अदम्य सहास के कारण दो बार भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रहे।
पूर्ववर्ती भाजपा सरकार में वर्ष 2010 से 2012 तक शहरी विकास अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष के रूप में कार्य किया।
2012 के विधान सभा विधान सभा चुनाव में पहली बार विधायक बने।
