ऋषिकेश- मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने राज्यपाल बेबी रानी मौर्य को इस्तीफा सौपा

त्रिवेणी न्यूज़ 24
देहरादून । उत्तराखंड में राजनीतिक घटनाक्रम में उत्तराखंड में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर सियासी अटकलों को विराम लग गया। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने अपना इस्तीफा राज्यपाल बेबी रानी मौर्य को सौंप दिया। शुक्रवार की देर रात 11 बजकर सात मिनट पर वह राजभवन पहुंचे और उन्होंने राज्यपाल बेबी रानी मौर्य को अपना इस्तीफा सौंप दिया। फिलहाल भाजपा विधानमंडल दल का नया नेता चुने जाने तक वे ही कार्यवाहक सीएम का कार्य देखेंगे। उनके साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के साथ कई मंत्रिमंडल के सदस्य और विधायक भी थे। इससे पहले उत्तराखंड के सीएम तीरथ सिंह रावत ने सीएम पद से इस्तीफे की घोषणा तो नहीं की, लेकिन अपनी उपलब्धियां गिना गए। अब अगला मुख्यमंत्री भाजपा विधानमंडल की बैठक में तय होगा। तीरथ सिंह राजभवन पहुंचकर उन्होंने राज्यपाल बेबी रानी मौर्य को अपना इस्तीफा सौंपा। तीरथ सिंह रावत ने 10 मार्च 2021 को राज्य के 10वें मुख्यमंत्री के रूप में सत्ता संभाली थी। रात साढ़े नौ बजकर 50 मिनट पर सचिवालय में प्रेस कांफ्रेंस करके उन्होंने सबका ध्यवाद किया और अपनी कुर्सी से उठकर चले गए। पत्रकार सवाल दागते रहे, लेकिन उन्होंने किसी का कोई जवाब नहीं दिया। उनके साथ कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल भी थे। उन्होंने अपने कार्यकाल की उपलब्धियों की जानकारी दी। साथ ही कोविड महामारी के दौरान राहत कार्यों की जानकारी दी। साथ ही लगभग दो हजार करोड़ राहत सहायता करोड़ प्रदान करने जा रहे हैं। रोजगार प्रदान देने के लिए सीधी भर्ती प्रक्रिया करेंगे। 22340 पदों को आगामी छह माह में भरने जा रहे हैं। बताया कि किस विभाग में कितने पद भरे जाएंगे। कक्षा 11 व 12 के विद्यार्थियों के लिए लैपटाप प्रदान करने का निर्णय किया है। फिर कहा कि बहुत बहुत धन्यवाद। इसके बाद कुर्सी से उठकर चले गए।

%d bloggers like this:
Breaking News