ऋषिकेश- उत्तराखंड मे आज कोरोना के 109 नये मरीज मिले,108 मरीज स्वस्थ हुए, 2 मरीजो की मौत
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – उत्तराखण्ड में शुक्रवार को कोविड-19 के 109 नए मामले आए हैं और राज्य में एक्टिव केसो की संख्या 1864 हो गई है। जबकि 108 मरीजों ने कोरोना से अपनी जंग जीत ली है। शुक्रवार को 02 लोगो की मौत हुई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन में पिछले 24 घंटे में अल्मोड़ा में 02 , बागेश्वर में 01 , चमोली में 04 , चंपावत में 01 , देहरादून में 49 , हरिद्वार में 09 , नैनीताल में 13 , पौड़ी गढ़वाल में 03 ,पिथौरागढ़ में 12 ,रुद्रप्रयाग में 02 , टिहरी गढ़वाल में 02 , उधम सिंह नगर में 05 और उत्तरकाशी में 06 नए मामले सामने आए हैं।
