ऋषिकेश- कोतवाली पुलिस ने तीन घंटे में चोरी के मोबाइल सहित अभियुक्त को गिरफ्तार किया

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – कोतवाली पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तीन घंटे में चोरी के मोबाइल सहित एक अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
अभियुक्त पूर्व में भी मोबाइल छीनने व चाकू रखने में जेल जा चुका है। बीते 29 जून को कोतवाली ऋषिकेश में शिकायतकर्ता अब्दुल रहमान पुत्र लियाकत अली निवासी गली नंबर 1 शांति नगर ऋषिकेश के द्वारा एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया कि रात्रि करीब 2 बजे मेरे कमरे के अंदर कुछ आवाज सुनने से मेरी नींद खुल गई जिस पर मैंने विजय निवासी शांति नगर को कमरे से बाहर निकलते हुए देखा कमरे में चेक किया तो वहां से मेरा मोबाइल व पर्स चोरी हो गया है।
कोतवाली पुलिस ने शिकायतकर्ता की शिकायत पर मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई। इस के अनावरण के लिए प्रभारी निरीक्षक कोतवाली के निर्देशन में टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा सीसीटीवी कैमरे का विश्लेषण कर क्षेत्र के नशेड़ी एवं संदिग्ध व्यक्ति को थाने लाकर पूछताछ की गई। नाम दर्ज अभियुक्तों की तलाश हेतु उसके घर एवं ठिकानो पर दबिश दी गई। जिसको शांति नगर गली नंबर 5 से संदिग्ध अवस्था में घूमते हुए गिरफ्तार किया गया है और उसकी निशानदेही पर उसके घर से उक्त चोरी किया गया मोबाइल फोन बरामद किया गया। पूछताछ में उसका नाम व पता विजय पुत्र करन सिंह निवासी शांति नगर ऋषिकेश के रूप में हुई है।
चोरी का फोन बरामद होने पर उक्त मुकदमे में धारा आईपीसी की बढ़ोतरी की गई है। अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया गया।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News