ऋषिकेश- कोषागार कर्मचारी संगठन ने विधानसभा अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – कोषागार कर्मचारी संगठन के एक प्रतिनिधिमंडल ने बैराज स्थित कैंप कार्यालय में विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल को ज्ञापन सौंपा। इसमें कोषागार संवर्ग उत्तराखंड राज्य विभाग अधीनस्थ लेखा संवर्ग अराजपत्रित सेवा नियमावली 2019 से पृथक किए जाने के संबंध में 6 सूत्रीय मांग प्रस्तुत की गई है। उत्तराखंड कोषागार कर्मचारी संगठन उत्तराखंड के प्रांतीय महामंत्री यतिन शाह ने कहा है कि कोषागार संगठन द्वारा कोषागार कार्मिकों को राज्य सचिवालय के लेखा संवर्ग की भांति पैरेटी प्रदान किए की जाए। उन्होंने कहा है कि इस संबंध में उच्च न्यायालय ने भी निर्णय दिया है। इसके अलावा विभाग के कार्मिकों को सरकार द्वारा प्रदत सुविधाओं का लाभ न मिलने पर 5 अन्य मांगों का भी ज्ञापन में उल्लेख किया गया है। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने प्रदेश के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को पत्र लिखकर कोषागार कर्मचारी संगठन के मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा है कि उत्तराखंड कोषागार कर्मचारियों का विशेष महत्व है उनके साथ किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं होगा। इस अवसर पर कोषागार देहरादून के जिला अध्यक्ष संदीप जोशी, उधम सिंह नगर कोषागार के जिला महामंत्री रवि थपलियाल, उप कोषागार ऋषिकेश के हिमांशु जैन आदि पदाधिकारी गण मोजूद थे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News