ऋषिकेश- नेत्रदान कर दो जिंदगियों को रोशन करेंगी बृजमोहन नारंग की आंखें

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश -अद्वैतानंद मार्ग ऋषिकेश निवासी 70 वर्षीय बृजमोहन नारंग का निधन हो गया है। बुधवार को चाचा साइकिल वाले के नाम से शहर में प्रसिद्ध अद्वैतानंद मार्ग निवासी बृजमोहन नारंग का बुधवार को एम्स ऋषिकेश में निधन हो गया। उनके भतीजे गोपाल नारंग जो नेत्रदान की अलख जगाए हुए हैं, ने अपने ही परिजनों को नेत्रदान के लिए प्रेरित किया और उनके पुत्र रजत नारंग से सहमति मिलने पर एम्स ऋषिकेश की नेत्रदान टीम को सूचित किया। नेत्र दान की रेस्क्यू टीम ने दोनों कोनिया सुरक्षित प्राप्त कर लिए। नेत्रदान के इस कार्य की श्याम सुंदर ,रविराज मखीजा, आशु पाहवा, विनय भाटिया ने परिजनों को धन्यवाद दिया। नेत्रदान महादान हरिद्वार ऋषिकेश प्रमुख रामचरण चावला के अनुसार मिशन का 198 वां सफल प्रयास है।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News