ऋषिकेश- 434 पदों पर निकली भर्ती, सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए सुनहरा अवसर

त्रिवेणी न्यूज 24
देहरादून – उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) द्वारा 434 पदों पर सीधी भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया। इनमें अलग-अलग विभागों के पद शामिल हैं।
उत्तराखंड पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अंतर्गत अनुश्वरण सहायक के 8 पद, प्रयोगशाला सहायक के 7 पद।
रेशम विभाग के अंतर्गत सहकारिता पर्यवेक्षक के 02 पद।
विभिन्न निगमों, निकायों, पंचायतों के अंतर्गत पर्यावरण पर्यवेक्षक के 291 पद।
उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत प्रयोगशाला सहायक के 87 पद।
विधि विज्ञान प्रयोगशाला के अंतर्गत प्रयोगशाला सहायक के 9 पद, फोटोग्राफर के 02 पद।
उत्तराखंड पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अंतर्गत वैज्ञानिक सहायक के 5 पद।
कारागार विभाग के अंतर्गत फार्मेसिस्ट के 8 पद।
संस्कृति निदेशालय के अंतर्गत रसायनविद का 01 पद।
जल संस्थान के अंतर्गत केमिस्ट के 12 पद। पशुपालन विभाग के अंतर्गत स्नातक सहायक के 02 पद। ऑनलाइन आवेदन की तिथि 6 जुलाई, ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 19 अगस्त, लिखित परीक्षा का अनुमानित समय दिसंबर, विभिन्न पदों में भिन्न-भिन्न योग्यताएं और उम्र मांगी गई है। आयु की गणना 1 जुलाई को की जाएगी। पूरी जानकारी के लिए यूकेएसएससी की अधिकारिक वेबसाइट पर यहां क्लिक करें।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News