ऋषिकेश- 8 अगस्त को होगी सहायक अध्यापक एलटी की लिखित भर्ती परीक्षा

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – सहायक अध्यापक (एलटी) भर्ती परीक्षा का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए एलटी की लिखित भर्ती परीक्षा 8 अगस्त को आयोजित की जाएगी। इसके लिए आयोग की तरफ से पूर्व तैयारियां की जा रही है। सब कुछ ठीक रहा तो 8 अगस्त को एलटी की भर्ती परीक्षा कराने को लेकर अगले कुछ दिनों में औपचारिक घोषणा कर दी जाएगी। एलटी भर्ती परीक्षा 8 अगस्त को आयोजित करने के लिए परीक्षा केंद्रों को सूचित किए जाने को लेकर मुख्य शिक्षा अधिकारी द्वारा खंड शिक्षा अधिकारी को पत्र प्रेषित किया गया है। पत्र में कहा गया है कि उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा 8 अगस्त 2021 को एलटी के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु लिखित परीक्षा का आयोजन प्रस्तावित है। इससे पहले यह परीक्षा आयोग द्वारा 25 अप्रैल को निर्धारित की गई थी, जिसके लिए तत्समय सभी व्यवस्थाएं यथा परीक्षा केंद्रों का चयन आदि पूर्ण कर लिए गए थे, लेकिन प्रदेश में कोविड-19 महामारी संक्रमण के दृष्टिगत उक्त परीक्षा को स्थगित किया गया था। अब 8 अगस्त को प्रस्तावित परीक्षा संपन्न कराने के लिए पूर्व में चिन्हित परीक्षा केंद्रों को नई निर्धारित तिथि से अवगत कराने को कहा गया है। जिससे परीक्षा का आयोजन समय पर किया जा सके साथ ही किसी परीक्षा केंद्र को कोई आपत्ति होने पर 1 हफ्ते के भीतर आयोग व कार्यालय को सूचित करें।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News