ऋषिकेश- मान्यता प्राप्त प्रबन्धकीय विद्यालय एशोसिएशन के अध्यक्ष प्रमोद कुमार शर्मा को मिला विश्व शांति ग्लोबल अवार्ड

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – मान्यता प्राप्त प्रबन्धकीय विद्यालय एशोसिएशन के अध्यक्ष प्रमोद कुमार शर्मा को पीस ऑफ इंडिया गैर राजनीतिक संगठन द्वारा विश्व शांति ग्लोबल अवार्ड से सम्मानित किया गया।
मयूर विहार दिल्ली में आयोजित पीस ऑफ इंडिया संगठन के चतुर्थ स्थापना दिवस पर प्रमोद कुमार शर्मा को विश्व शांति ग्लोबल आवर्ड 2021 से पुरस्कृत किया गया। वर्ष 2020-2021में कोरोना-काल के दौरान प्रमोद कुमार शर्मा द्वारा प्रभावित लोगों की सहायता करने तथा लोगों में शांति बनाए रखने के लिए किए गए कार्यों के लिए पीस ऑफ इंडिया संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष भाऊ साहेब वाकचौरे ने विश्व शान्ति ग्लोबल अवार्ड दिया गया।
इस असर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. संजीव पतजोशी ज्वाइंट सेक्रेटरी मिनिस्ट्री ऑफ पंचायतराज भारत सरकार एवं डॉ. देवेंद्र कु मांझी निदेशक अम्बेडकर फाउंडेशन मिनिस्ट्री शोसल जस्टिस एन्ड एम्प्रोमेन्ट भारत सरकार, भाऊसाहेब वाकचौरे पूर्व सांसद एवं शिरडी साई मंदिर के ट्रस्टी द्वारा सयुक्त रूप से एवार्ड वितरण किया गया। इस असर पर पीस ऑफ इंडिया के संस्थापक चेयरमैन विशाल भारद्वाज, पूर्व सांसद लोकसभा ओमप्रकाश यादव, वर्ल्ड मिस टीन सुस्मिता सिंह, जम्मू कश्मीर सरकार के राज्य मंत्री सय्यद अब्बास रिजवी आदि शामिल रहे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News