ऋषिकेश- उत्तराखंड मे आज कोरोना के 82 नये मरीज मिले,122 मरीज स्वस्थ हुए, 2 मरीजो की मौत हुई

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – उत्तराखंड में पिछले 24 घंटे में 82 मामले सामने आए हैं जबकि 122 लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ हुए। और 02 की कोरोना से मौत हुई।
रविवार को राज्य में करीब दो माह बाद कोरोना के नए मामले दहाई के अंक में सामने आए। आज राज्य में 82 नए मामले सामने आए। 02 की कोरोना से मौत हुई और 122 लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ हुए।
राज्य में एक्टिव केस की संख्या 2465 रह गई है। रिकवरी रेट 95 प्रतिशत से अधिक पहुंच गया है। बहरहाल, पिछले 24 घंटे में अल्मोड़ा में 01, बागेश्वर में 04, चमोली में 01, चंपावत में 04, देहरादून में 38 ,हरिद्वार में 06 , नैनीताल में 04, पौड़ी में 06, पिथौरागढ़ में 02, रूद्रप्रयाग 02, टिहरी में 06 , यूएसनगर में 06 उत्तरकाशी जिले में 02 नए मामले सामने आए।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News