ऋषिकेश – कोतवाली पुलिस ने नाबालिक लड़की के अपहरण के आरोपी को गिरफ्तार किया

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – कोतवाली पुलिस ने नाबालिग लड़की का अपहरण करने के आरोप में एक युवक को रामनगर हल्द्वानी से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने किशोरी को अपहरकर्ता के चुंगल से छुड़ाकर युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
कोतवाल शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर दी कि उसकी 17 साल की पुत्री 21 जून को दिन में घर से यह कहकर निकली कि वह टीचर को अंकतालिका जमा करवाने जा रही है जिसके बाद वह घर वापस नहीं लौटी। पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज करने के बाद किशोरी की तलाश शुरू कर दी। रविवार को किशोरी के अपहरण के आरोप में
राकेश भंडारी पुत्र गजेंद्र सिंह भंडारी निवासी मनसा देवी गुमानीवाला ऋषिकेश को माल धन रोड रामनगर हल्द्वानी जिला नैनीताल से गिरफ्तार किया गया।अपह्वत नाबालिग को सकुशल बरामद कर लड़की के बयानों के आधार पर अभियुक्त के द्वारा दुष्कर्म किए जाने पर अभियोग में धारा-376 आईपीसी एवं धारा-5/6 पोक्सो अधिनियम की बढ़ोतरी की गई अग्रिम आवश्यक कार्रवाई जारी है।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News