ऋषिकेश- मुनि की रेती वैक्सीनेशन सेंटर पर डॉक्टर से मारपीट, मुकदमा दर्ज

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – मुनीकीरेती के अंर्तगत पूर्णानंद कॉलेज के कोविड सेंटर पर सोमवार दोपहर उस समय हंगामा हो गया, जब दो युवकों ने बिना पंजिकरण कराये चिकित्सक पर वैक्सीन लगाने के लिए अभद्रता करते हुए मारपीट करनी शुरू कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को संभाला।
थाना मुनिकीरेती पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर नोडल अधिकारी डा.जगदीश जोशी के संचालन में आयोजित वैक्सीनेशन के दौरान ढालवाला निवासी प्रवीण चौहान पुत्र कमल चौहान और मुकेश बिना पंजीकरण करवाएं चिकित्सकों पास वैक्सिंग लगाए जाने के लिए दबाव बनाते हुए गाली गलौज व मारपीट पर उतर आए इसके बाद सेंटर में हंगामा हो गया। सूचना पर थाना मुनिकीरेती प्रभारी कमल सिंह भंडारी माय फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों युवकों को हिरासत में लेकर थाने पहुंचे। इस मौके पर डॉक्टर जोशी ने दोनों युवकों के विरुद्ध सरकारी काम में बाधा पहुंचाने के साथ मारपीट किए जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News