ऋषिकेश- दिव्यागों को दया की नहीं सहारे की जरुरत – रोटेरियन हितेंद्र पंवार

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – दिव्यागों की मदद के लिए रोटरी ऋषिकेश सैंट्रल ने अपना हाथ आगे बढ़ाया है।
सोमवार को रोटरी क्लब ऋषिकेश सेंट्रल ने प्रतीतनगर रायवाला ग्रामसभा में जिला पंचायत सदस्य दिव्या बेलवाल के अनुरोध पर शारीरिक रूप से अक्षम एक दिव्यांग बालिका तथा डा. लक्ष्मीनारायण जोशी के आग्रह पर बैराज कॉलोनी वीरभद्र निवासी एक अन्य दिव्यांग बालिका को क्लब की और से व्हीलचेयर प्रदान की गई।

इस मौके पर क्लब अध्यक्ष हितेंद्र पंवार ने कहा कि दिव्यांगता कोई अभिशाप नही है। दिव्यांंगता को अभिशाप समझने वालों को अपनी मानसिकता बदलने की जरूरत है। उन्हें दया के बजाय यदि सहारा दिया जाये तो वो भी सफलता का हर मुकाम हासिल कर सकते हैं। इस अवसर पर रोटरी ऋषिकेष सेंट्रल के सचिव संजय सकलानी , कोषाध्यक्ष विकास गर्ग, रोटेरियन मानवेन्द्र कण्डारी, रोटेरियन संकेत गोयल, संजय कण्डारी, संजय पंवार, कुलदीप चौहान आदि मौजूद थे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News