ऋषिकेश- उत्तराखंड परिवहन महासंघ ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का आभार जताया

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – उत्तराखंड परिवहन महासंघ के बैनर तले बीते दिन पर्यटन, परिवहन और होटल व्यवसाय से जुड़े कई संगठनों द्वारा निकाली गई पदयात्रा सफलतापूर्वक संपन्न होने और सरकार द्वारा उनकी सभी मांगों पर सकारात्मक कार्यवाही किए जाने के आश्वासन पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का आभार व्यक्त किया है।

रविवार को उत्तराखंड परिवहन महासंघ के अध्यक्ष सुधीर राय की अध्यक्षता में महासंघ कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया। इसमें मुख्यमंत्री प्रतिनिधि के तौर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी द्वारा परिवहन महासंघ के प्रतिनिधियों की मांगो को जायज बताते हुए तत्काल कार्यवाही के लिए कदम उठाए जाने पर आभार व्यक्त किया गया है।परिवहन महासंघ के अध्यक्ष सुधीर राय ने कहा की कोविड-19 की वजह से पर्यटन,परिवहन और होटल व्यवसाय बहुत बुरी स्थिति से गुजर रहे हैं। ऐसे में मजबूरी में हमें अपनी मांगों को लेकर ऋषिकेश, हरिद्वार से देहरादून तक पैदल यात्रा करनी पड़ी। उत्तराखंड सरकार की ओर से कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हमारी सभी मांगों को जायज बताया है और तत्काल कार्यवाही की के निर्देश दिए हैं। हम सभी उनका आभार व्यक्त करते हैं। उत्तराखंड परिवहन संघ के अध्यक्ष सुधीर राय ने पदयात्रा में सहयोग के लिए रानीपोखरी के प्रधान सुधीर रतूड़ी, डोईवाला ट्रक ऑपरेटर एसोसिएशन के अध्यक्ष गौरव चौधरी,टोयोटा मोटर्स के शांतनु वशिष्ठ का धन्यवाद किया है। पदयात्रा सफल होने पर bयातायात पर्यटन विकास सहकारी संघ के उपाध्यक्ष नवीन रमोला और महंत विनय सारस्वत ने संपूर्ण प्रदेश से आए हुए सभी परिवहन व्यवसायियों का हार्दिक आभार प्रकट किया है। बैठक में परिवहन महासंघ के अध्यक्ष सुधीर राय और यात्रा पर्यटन विकास सहकारी संघ के उपाध्यक्ष नवीन रमोला द्वारा ऑल इंडिया ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डीएस मान, महासचिव आदेश सैनी, टूर ऑपरेटर से नवीन मोहन, नवीन तिवारी, योगेश उनियाल,ऑल इंडिया ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के महासचिव आदेश सैनी,अभिषेक अहलूवालिया,गिरीश भाटिया,संजय शर्मा,विजय शुक्ला,चंद्रकांत शर्मा,नवीन मोहन,मेघ सिंह चौहान,मदन कोठारी,बलवीर सिंह रौतेला,भगवान सिंह राणा,प्रीतम चौहान,वीर सिंह पवार,हरीश नौटियाल,दाताराम रतूड़ी,करण सिंह पवार,विक्रम भंडारी,हुकम पोखरियाल,यतेंद्र बिजल्वाण, राहुल सेमवाल, मोहित नेगी, सुरेश जुयाल, ओम प्रकाश मैठाणी, नवीन भट्ट,विनोद भट्ट,शिवा जोशी,प्यार सिंह गुनसोला, रकम पोखरियाल, नवीन भट्ट आदि ने भी आभार व्यक्त किया गया है।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News