ऋषिकेश- मुख्यमंत्री आवास के लिए “पैदल मार्च” पर निकले परिवहन महासंघ के पदाधिकारी

ऋषिकेश – कॉविड-2 की मार झेल रहे परिवहन व्यवसाई मुख्यमंत्री आवास पर अपनी गुहार लगाने के लिए आज तीर्थ नगरी ऋषिकेश से पैदल निकल पड़े हैं। आज दोपहर का भोजन रानीपोखरी पंचायत भवन में करेंगें जिसके बाद वो डोईवाला में हरिद्वार के जत्थे से मिलेंगें। यह पदयात्रा आज शुरू हुई है जो आज रात्रि विश्राम डोईवाला में करेगी। कल सुबह डोईवाला से यह पदयात्रा देहरादून मुख्यमंत्री आवास के लिए कूच करेगी। महासंघ के अध्यक्ष सुधीर राय ने बताया कि कोविड की लहर में परिवहन व्यवसाय बीते दो सालों से पूरी तरह चौपट हो गया है। ऐसे में इन्हें राहत दिए जाने की आवश्यकता है। परिवहन व्यवसायियों की मांग है कि
टैक्स माफी, इंश्योरेंस प्रीमियम को 1 साल बढ़ाये जाने, डीजल पेट्रोल के दामों में कमी करने,चार धाम यात्रा को खोले जाने,
उत्तराखंड राज्य में प्रवेश पर आरटी पीसीआर टेस्ट की बाध्यता समाप्त किया जाना है। उन्होंने बताया कि इस पदयात्रा में परिवहन व्यवसाय से जुड़े हुए टैक्सी,मैक्सी,जीप कमांडर, टैम्पो ट्रैवलर, बस, ट्रक एसोसिएशन के दर्जनों संगठनों के पदाधिकारी शामिल है। इसमें विशेषकर हरिद्वार, ऋषिकेश, रूड़की, लक्सर के प्रत्येक संगठन से 4 से 5 पदाधिकारी प्रतिनिधि के तौर पर शामिल किये गये हैं।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News