ऋषिकेश- अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने किया चंद्रभागा नदी से झुग्गी झोपड़ी हटाने का विरोध

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने प्रशासन द्वारा चंद्रभागा नदी से गरीब परिवारों की झुग्गी झोपड़ी हटाने का विरोध किया है। मौके पर पहुंचे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेंद्र रमोला ने कहा कि शासन प्रशासन द्वारा कोरोना काल के चलते चन्द्रभागा नदी में रहने वाले गरीब झुग्गी झोपड़ी वालों को उजाड़ने का काम किया है। उन्होंने कहा कि ओर जहां सरकार को ग़रीबों को मदद पहुँचाने का काम करना चाहिए था वहीं दूसरी ओर निरंकुश प्रशासन ने अमानवीयता का परिचय दिया है। कोरोना ने वैसे ही लोगे के रोज़गार को छीन लिया लोगों को रोज़ी रोटी तक के लाले पड़े हैं। लेकिन सरकार मदद करने की बजाय उनसे छत छीनने का काम कर रही है। मौके पर जब अधिकारियों से कहा गया कि अब यह लोग कहाँ जायेंगे इनकी रहने व खाने की क्या व्यवस्था है। लेकिन किसी के पास कोई संतुष्ठात्मक जवाब नहीं था।
उन्होंने शासन प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर बेघर हुए लोगों की व्यवस्था नहीं की गई तो मैं आंदोलन किया जाएगा। मौक़े पर नायब तहसीलदार, सिंचाई विभाग के एसडीओ अनुभव नौटियाल, नगर निगम एसएनए विनोद लाल, कोतवाल शिशुपाल नेगी, पार्षद रूपा देवी, पार्षद गौरव , पार्षद चेतन चौहान, देवदत्त शर्मा सहित भारी संख्या में बेघर हुए लोगों सहित प्रशासन के लोग मौजूद थे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News